Wednesday, January 14, 2026
Homeखेल‘पंत की तुलना कोहली से करनी चाहिए...’ भारतीय विकेटकीपर को लेकर ये...

‘पंत की तुलना कोहली से करनी चाहिए…’ भारतीय विकेटकीपर को लेकर ये क्या बोले आर अश्विन

ऋषभ पंत के एक टेस्ट मैच में दो शतक के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने काफी सराहना की है जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

-

Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ही सभी के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में धमाकेदार शतक लगाया जिसके बाद ऋषभ पंत के बल्ले से दूसरी पारी में भी शतक आया है। ऋषभ पंत के एक टेस्ट मैच में दो शतक के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने काफी सराहना की है जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अश्विन ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संन्यास की घोषणा कर दी थी। रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ पंत के शानदार प्रदर्शन को लेकर बयान देते हुए कहा “पंत की तुलना कोहली जैसे खिलाड़ियों से की जानी चाहिए। वह बेहतरीन बल्लेबाज है। क्योंकि उनके पास इतना समय है। कुछ स्पेशल बल्लेबाजों के अंदर ही गेंद को जल्दी पढ़ने की आदत होती है। वे जल्दी से लाइन को पिक कर लते हैं, जल्दी से एकदम बढ़ियां पोजिशन में आ जाते हैं। पंत उन खिलाड़ियों में से एक हैं।”

कोहली ले चुके सन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले संन्यास की घोषणा कर दी थी। जबकि विराट कोहली भारत के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले थे इसमें विराट कोहली ने 9230 रन बनाए। हालांकि अब विराट कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलेंगे क्योंकि T20 क्रिकेट के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

Read More-हार के बाद टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये बल्लेबाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts