Sunday, December 7, 2025
Homeखेल2027 का वनडे विश्व कप खेलेंगे विराट कोहली! संन्यास पर खुद किया...

2027 का वनडे विश्व कप खेलेंगे विराट कोहली! संन्यास पर खुद किया बड़ा खुलासा

सवाल का जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा “शायद विश्व कप 2027 जीतना।” विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि वह साल 2027 में होने वाले विश्व कप में खेलना चाहते हैं।

-

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। फैंस को डर था कि कहीं विराट कोहली t20 विश्व कप की तरह चैंपियन ट्रॉफी के बाद संन्यास की घोषणा न कर दें लेकिन विराट कोहली ने संन्यास नहीं लिया इसके बाद हालही में विराट कोहली ने अपने संन्यास को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है।

2027 का विश्व कप खेलना चाहते हैं कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक इवेंट का हिस्सा बने जहां पर एंकर ने जब विराट कोहली से सवाल करते हुए पूछा कि उनका अगला बड़ा कदम क्या होगा? इसका सवाल का जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा “शायद विश्व कप 2027 जीतना।” विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि वह साल 2027 में होने वाले विश्व कप में खेलना चाहते हैं। हालांकि यहां विराट कोहली के फिटनेस पर निर्भर करेगा कि वह साल 2027 के विश्व कप में टीम का हिस्सा होते हैं या नहीं।

चैंपियंस ट्रॉफी में किया था कमाल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट में विराट कोहली का प्रदर्शन धमाकेदार रहा था। विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे थे उन्होंने पांच मुकाबले में 218 रन बनाए थे। विराट कोहली भारत के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं विराट कोहली की फिटनेस की लोग मिसाल देते हैं जिस कारण उम्मीद है कि विराट कोहली भारत के लिए साल 2027 के विश्व कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Read More-पहले ओवर में बल्लेबाजों के लिए काल बनते हैं ट्रेंट बोल्ट, बन गए IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts