Surya Kumar Yadav: t20 विश्व कप 2024 के टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय T20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को T20 क्रिकेट का नया कप्तान घोषित किया गया था। हाल ही में टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सूर्यकुमार यादव हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं।
अस्पताल के बेड पर दिखे सूर्यकुमार यादव
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाल ही में इंग्लैंड पहुंचे थे क्योंकि सूर्यकुमार यादव को हर्निया की सर्जरी करवानी थी जिसके बाद हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा की है जिसमें सूर्यकुमार यादव को अस्पताल में बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है और सूर्यकुमार यादव ने इसके साथ लिखा “जीवन अपडेट, पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सफल सर्जरी के बाद मैं ठीक होने की राह पर हूं। क्रिकेट मैदान पर लौटने का बेसब्री से इंतजार है।”
View this post on Instagram
T20 में संभाल रहे टीम इंडिया की कमान
आपको बता दे कि सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा के पास T20 क्रिकेट के टीम इंडिया के नियमित कप्तान हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन दी शानदार रहा है सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट के T20 फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं सूर्यकुमार यादव काफी लंबे समय तक आईसीसी की रैंकिंग में नंबर एक पर रहे हैं।
