Nitish Kumar Reddy: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया के लिए पहली बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान नितीश कुमार रेड्डी अपने क्रिकेट करियर की पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मेलबर्न में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में नितीश कुमार रेड्डी ने अपने करियर का पहला शतक लगाया है।
नितीश रेड्डी ने जड़ा शतक
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में नितीश कुमार रेड्डी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है। नितीश कुमार रेड्डी ने 172 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। दिन का खेल खत्म होने तक नितीश कुमार रेड्डी ने 176 गेंद में 105 रन बनाए हैं। इस पारी के दौरान नितीश कुमार रेड्डी ने 10 चौकी और एक छक्का लगाया है और वह अभी भी नाबाद हैं।
What a moment for Nitish Kumar Reddy 🤩
A maiden Test ton when India needed it the most 💯 #WTC25 | 📝 #AUSvIND: https://t.co/sW9azPlMfW pic.twitter.com/tUNXG9obfQ
— ICC (@ICC) December 28, 2024
टीम इंडिया के लिए नितीश बने हीरो
एक तरफ ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम मैच में काफी पीछे जा रही है और टीम इंडिया 221 रन के स्कोर पर टीम इंडिया के साथ विकेट गिर गए थे जिसके बाद वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर नितीश कुमार रेड्डी ने शतकीय साझेदारी की। नितीश कुमार रेड्डी के शतक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट मैच में वापसी कर ली है। जिस कारण नितीश कुमार रेड्डी की पारी टीम इंडिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रही है और नितीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए हीरो बन गए हैं।
