Saturday, February 14, 2026
Homeखेलमेलबर्न में नितीश कुमार रेड्डी ने जड़ा करियर का पहला शतक, टीम...

मेलबर्न में नितीश कुमार रेड्डी ने जड़ा करियर का पहला शतक, टीम इंडिया के लिए बने हीरो

नितीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मेलबर्न में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में नितीश कुमार रेड्डी ने अपने करियर का पहला शतक लगाया है।

-

Nitish Kumar Reddy: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया के लिए पहली बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान नितीश कुमार रेड्डी अपने क्रिकेट करियर की पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मेलबर्न में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में नितीश कुमार रेड्डी ने अपने करियर का पहला शतक लगाया है।

नितीश रेड्डी ने जड़ा शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में नितीश कुमार रेड्डी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है। नितीश कुमार रेड्डी ने 172 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। दिन का खेल खत्म होने तक नितीश कुमार रेड्डी ने 176 गेंद में 105 रन बनाए हैं। इस पारी के दौरान नितीश कुमार रेड्डी ने 10 चौकी और एक छक्का लगाया है और वह अभी भी नाबाद हैं।

टीम इंडिया के लिए नितीश बने हीरो

एक तरफ ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम मैच में काफी पीछे जा रही है और टीम इंडिया 221 रन के स्कोर पर टीम इंडिया के साथ विकेट गिर गए थे जिसके बाद वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर नितीश कुमार रेड्डी ने शतकीय साझेदारी की। नितीश कुमार रेड्डी के शतक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट मैच में वापसी कर ली है। जिस कारण नितीश कुमार रेड्डी की पारी टीम इंडिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रही है और नितीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए हीरो बन गए हैं।

Read More-सिर्फ 04 रन की पारी खेलकर बाबर आजम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित-विराट के बाद ऐसा करने वाले बने तीसरे क्रिकेटर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts