Saturday, July 27, 2024

ट्रैफिक में फंसी मुंबई इंडियंस, फिर फैन ने किया ऐसा काम, रोहित समेत सभी खिलाड़ियों ने बजाई ताली

Mumbai Indians: राजस्थान के खिलाफ मैच को देखने के लिए मुंबई टीम के सभी खिलाड़ी जयपुर पहुंचे थे। राजस्थान के खिलाफ मैच खेलने के बाद मुंबई इंडियन से की टीम वापस लौट रही थी तभी अचानक मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों की बस ट्रैफिक में बुरी तरह से फस गई। फिर रोड पर खड़े एक फनी मुंबई इंडियंस के बस को बाहर निकलने में मदद की। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों ने बस के अंदर से ही उस फैन के लिए तालियां बजाईं है।

फैन ने की मुंबई की मदद

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बस में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और बस ट्रैफिक में बुरी तरह से फंसी हुई है। इस दौरान कई लोग वीडियो बनाने लगते हैं लेकिन तभी एक सनी नाम की टी-शर्ट पहने शख्स ने बस के आगे खड़ी है सभी गाड़ियों को हटवाया और बस के लिए रास्ता खाली कराई। इसके बाद बस के अंदर मौजूद मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों ने उस फैन के लिए तालियां बजाई हैं। यहां तक के मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए उस के लिए लिखा “धन्यवाद सनी भाई।”

मुंबई की हालत हुई खराब

पहली बार मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 का सीजन खेल रही है। लेकिन आईपीएल 2024 में अभी तक मुंबई इंडियंस ने आठ मैच खेले हैं जिसमें हार्दिक पांड्या मुंबई को सिर्फ तीन मैचों में ही जीत दिला पाए हैं। बल्कि मुंबई इंडियंस को पांच मैच में हार देखनी पड़ी है। जिस कारण मुंबई इंडियंस से समय आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सातवें नंबर पर बनी हुई है।

Read More-लखनऊ में आया धोनी का तूफान, 311 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर लूट ली महफिल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles