Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण अब उन्हें रणजी ट्रॉफी में फिर से उतरना पड़ेगा। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का हालिया फॉर्म बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। जिस कारण भी बीसीसीआई के निर्देश पर भारतीय टीम के कई दिग्गज रणजी ट्रॉफी खेलने वाले हैं। आपको बता दे कि 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में विराट कोहली की वापसी होने वाली है जहां पर रणजी ट्रॉफी की कप्तानी ये दिग्गज कर रहा था।
12 साल बाद रणजी खेलेंगे विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। 12 साल पहले साल 2012 में विराट कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी का टूर्नामेंट खेला था। विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी के आखिरी मैच में टीम की कप्तानी वीरेंद्र सहवाग कर रहे थे। उस मैच में ओपनिंग पर भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर उतरे थे।
बनाए थे इतने रन
विराट कोहली ने 12 साल 2 महीने पहले आखिरी मैच रणजी मुकाबले में खेला था जहां पर विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा था। जहां पर विराट कोहली ने पहली पारी में 19 गेंद का सामना करते हुए 14 रन बनाए थे। जिसके बाद दूसरी पारी में 65 गेंद में विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली थी। अब एक बार फिर से विराट कोहली को रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए देखने के लिए फैंस बेताब है।
Read More-‘सच्चा प्यार मिलना मुश्किल…’ तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल ने शेयर किया नया पोस्ट
