Homeखेलपिंक बॉल टेस्ट में ओपनिंग करेंगे केएल राहुल, कप्तान रोहित शर्मा बोले...

पिंक बॉल टेस्ट में ओपनिंग करेंगे केएल राहुल, कप्तान रोहित शर्मा बोले ‘वह इसके हकदार हैं…’

रोहित शर्मा की वापसी के कारण भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पड़ेंगे। केएल राहुल के ओपनिंग पर खेलने को लेकर लगातार सवाल पैदा हो रहे थे जिस पर कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बड़ा बयान दिया है।

-

Ind vs Aus Test: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। लेकिन टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के बिना अभी पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लेकिन रोहित शर्मा की वापसी के कारण भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पड़ेंगे। केएल राहुल के ओपनिंग पर खेलने को लेकर लगातार सवाल पैदा हो रहे थे जिस पर कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले रोहित शर्मा?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कंफर्म कर दिया है कि कल राहुल दूसरे टेस्ट मैच में ओपनिंग करेंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा “केएल ओपन करेंगे। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की और जायसवाल के साथ उनकी साझेदारी ने उस पहले टेस्ट मैच में जीत में अहम भूमिका निभाई। जिस तरह से उन्होंने भारत के बाहर बल्लेबाजी की है। वह इसके हकदार हैं। मैं मिडिल ऑर्डर में कहीं बल्लेबाजी करूंगा। यह काफी सरल फैसला था। व्यक्तिगत रूप से यह आसान नहीं था लेकिन टीम के लिए यह एक आसान फैसला था।”

यशस्वी के साथ खेलेंगे राहुल

पिछले कुछ टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए केएल राहुल को मध्य क्रम पर खेलने का मौका मिल रहा था जहां पर केएल राहुल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर ने पहले टेस्ट मैच में उन्हें ओपनिंग पर भेजने का फैसला किया और उन्होंने ओपनिंग पर अच्छा प्रदर्शन भी किया जिस कारण कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बैटिंग पोजिशन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। जिस कारण कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग पर केएल राहुल को भेजेंगे और खुद मध्यक्रम पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।

Read More-IPL 2025 से पहले भुवनेश्वर कुमार ने मचाया गदर, हैट्रिक लेकर उड़ाए सभी के होश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts