Saturday, July 27, 2024

चोटिल Rishabh Pant ने अनोखे अंदाज में मनाया MS Dhoni का जन्मदिन, बोले- ‘आप तो हो नहीं पास आपके लिए…’

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज महेंद्र सिंह धोनी का 42 वा बर्थडे है। महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन आज पूरे भारत में मनाया जा रहा है। कई फैंस धोनी के जन्मदिन पर उनके लिए केक काट रहे हैं। फैंस से लेकर कई क्रिकेटर ने भी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है इस दौरान ऋषभ पंत ने माही भाई का जन्मदिन भी मनाया है।

पंत ने मनाया धोनी का बर्थडे

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है इस पोस्ट में ऋषभ पंत केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘हैप्पी बर्थडे माही भाई।आप तो हो नहीं पास आपके लिए केक काट लेता हूं। हैप्पी बर्थडे। इसके आगे उन्होंने एमएस धोनी को टैग भी किया’ महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन को सेलिब्रेट करके ऋषभ पंत ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया है और ऋषभ पंत की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

क्रिकेट से दूर चल रहे हैं पंत

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले 6 महीनों से भी ज्यादा दिनों से भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था। ऋषभ पंत की गाड़ी 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान ऋषभ पंत की गाड़ी में एक्सीडेंट के बाद आग भी लग गई थी और ऋषभ पंत की जान बाल-बाल बची थी।

READ MORE-वेस्टइंडीज जाते ही अचानक Rohit Sharma ने बदला अपना लुक, Team India के कप्तान का नया अवतार हो रहा वायरल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles