Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज महेंद्र सिंह धोनी का 42 वा बर्थडे है। महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन आज पूरे भारत में मनाया जा रहा है। कई फैंस धोनी के जन्मदिन पर उनके लिए केक काट रहे हैं। फैंस से लेकर कई क्रिकेटर ने भी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है इस दौरान ऋषभ पंत ने माही भाई का जन्मदिन भी मनाया है।
पंत ने मनाया धोनी का बर्थडे
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है इस पोस्ट में ऋषभ पंत केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘हैप्पी बर्थडे माही भाई।आप तो हो नहीं पास आपके लिए केक काट लेता हूं। हैप्पी बर्थडे। इसके आगे उन्होंने एमएस धोनी को टैग भी किया’ महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन को सेलिब्रेट करके ऋषभ पंत ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया है और ऋषभ पंत की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।
क्रिकेट से दूर चल रहे हैं पंत
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले 6 महीनों से भी ज्यादा दिनों से भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था। ऋषभ पंत की गाड़ी 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान ऋषभ पंत की गाड़ी में एक्सीडेंट के बाद आग भी लग गई थी और ऋषभ पंत की जान बाल-बाल बची थी।