Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम चयन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर हो रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेले गए मुकाबले में शानदार शतक लगाने के बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी ने भारतीय टीम को और मजबूत बना दिया है। यह सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी और इसे 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
फिटनेस रिपोर्ट के बाद तय होगा विराट का अंतिम फैसला
आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हुए विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने टीम में जगह दी है। हालांकि, उनका अंतिम चयन फिटनेस टेस्ट के नतीजों पर निर्भर करेगा। बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल जांच से गुजरना होगा। अगर वह पूरी तरह फिट पाए जाते हैं, तो इंग्लैंड दौरे में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद वनडे टीम में लौटे हैं। उन्होंने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला था। उनकी वापसी से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी।
🚨 News 🚨
India’s ODI squad for the England tour announced.
𝗡𝗢𝗧𝗘: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
More Details ▶️ https://t.co/wOdXTQqJto #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/t0GypgM4kp
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
शानदार प्रदर्शन के बाद भी बाहर हुए यशस्वी
यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 86 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए थे। यह पारी ऐसे समय आई थी, जब उन्हें विराट कोहली की अनुपस्थिति में मौका मिला था। शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई। माना जा रहा है कि चयनकर्ता फिलहाल रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के अनुभवी शीर्ष क्रम के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। यही वजह है कि यशस्वी को इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भविष्य में उन्हें लगातार मौके मिलने की संभावना बनी हुई है।
अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया
इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है। कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन मौजूद हैं। ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया है। गेंदबाजी विभाग में बुमराह के अलावा कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ को मौका मिला है।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़।
Read More-भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार बोले पवन सिंह, सरकार से कर दी ये बड़ा मांग
