एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल होने के कारण करीब ढाई महीने तक क्रिकेट मैदान से दूर रहने वाले हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में धमाकेदार वापसी की। पांड्या ने केवल 28 गेंदों में 59 नाबाद रन बनाकर टीम को मुश्किल समय में संभाला। हार्दिक पांड्या के आक्रामक खेल ने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा और भारत को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
चार छक्के और छह चौके के साथ रिकॉर्ड बनाया
हार्दिक पांड्या ने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 6 चौके लगाकर विरोधी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। इस पारी के दौरान पंड्या ने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर में 100 छक्कों का शानदार आंकड़ा भी पूरा किया। उनकी इस बल्लेबाजी से भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए।
Hardik Pandya special in the T20I series opener! 🙌
How good was that finish from the #TeamIndia all-rounder? ✍️
Updates ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh #INDvSA | @hardikpandya7 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/6CC8ejk4eF
— BCCI (@BCCI) December 9, 2025
हार्दिक पांड्या ने सीरीज की शुरुआत की धमाकेदार
इस प्रदर्शन से टीम इंडिया को पांच मैचों की T20 सीरीज में शानदार शुरुआत मिली। हार्दिक पांड्या की नाबाद पारी ने न केवल स्कोरबोर्ड पर दबाव बनाया बल्कि अन्य बल्लेबाजों के लिए भी आत्मविश्वास बढ़ाया। हार्दिक पांड्या की यह पारी दर्शाती है कि चोट के बाद भी उनका हौसला और ताकत पहले जैसी ही बरकरार है।
हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम में नई ऊर्जा
हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम इंडिया को भविष्य के मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास और मजबूती मिली है। उनके इस प्रदर्शन से साफ है कि वह टी20 क्रिकेट में अपनी धाक जमाने और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैन्स की नजरें अब आने वाले मैचों पर टिकी हुई हैं, जहां पंड्या और भी रोमांचक खेल दिखा सकते हैं।
