Homeखेल“पहले गेंद गायब,फिर..."भारत की जीत पर दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को...

“पहले गेंद गायब,फिर…”भारत की जीत पर दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को किया मजेदार ट्वीट, दोनों की जुगलबंदी में कूदी UP पुलिस

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस, अहमदाबाद पुलिस और यूपी पुलिस के मजेदार ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

-

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को बड़े अंतर से हराया. देशभर में जहां फैंस जश्न में डूबे नजर आए, वहीं सोशल मीडिया पर भी जीत का उत्साह अलग ही अंदाज में दिखाई दिया. इस बीच पुलिस विभागों के बीच हुई मजेदार ट्विटर जुगलबंदी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. दिल्ली पुलिस, अहमदाबाद पुलिस और यूपी पुलिस के बीच हुए मजाकिया ट्वीट्स अब तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें जमकर शेयर कर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने कीवी टीम को लेकर किया मजेदार ट्वीट

भारत की जीत के बाद सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की. अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि “प्रिय अहमदाबाद पुलिस, आपको कीवी टीम की ओर से गेंद गायब होने की शिकायत मिल सकती है. यह मामला हमारे पास दर्ज है, इसलिए इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. भारतीय बल्लेबाज गेंद को सीधे स्टैंड में भेज रहे हैं.” दिल्ली पुलिस का यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे लाइक और रीपोस्ट किया.

अहमदाबाद पुलिस ने भी तुरंत दिया दिलचस्प जवाब

दिल्ली पुलिस के मजाकिया ट्वीट पर अहमदाबाद पुलिस ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी. अहमदाबाद पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, “मामले को हमारे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद. इस शिकायत की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है.” अहमदाबाद पुलिस का यह जवाब भी लोगों को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों पुलिस विभागों की इस हल्की-फुल्की बातचीत को काफी मजेदार बताया. कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि क्रिकेट की जीत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक अलग ही ‘मैच’ चल रहा है.

यूपी पुलिस की एंट्री ने बढ़ाया मजा, पोस्ट हुई वायरल

दिल्ली और अहमदाबाद पुलिस की इस जुगलबंदी के बाद यूपी पुलिस भी पीछे नहीं रही. यूपी पुलिस ने दोनों ट्वीट्स का जवाब देते हुए एक मजेदार “शिकायत अपडेट” पोस्ट किया. यूपी पुलिस ने लिखा, “मामले की स्थिति पर अपडेट—पहली शिकायत में गेंद गायब थी, लेकिन नई शिकायत में पूरी बल्लेबाजी लाइनअप ही गायब हो गई है. हमारे आकलन के मुताबिक यह कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है… यह बुमराह है.” यूपी पुलिस का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग इस ट्वीट को भारतीय टीम की जीत का सबसे मजेदार जश्न बता रहे हैं. क्रिकेट और ह्यूमर का यह अनोखा संगम सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

Read more-‘कोच साहब, आप पर स्माइल अच्छी लगती है…’ भारत के चैंपियन बनते ही धोनी का पोस्ट वायरल, बुमराह पर भी कही बड़ी बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts