IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में भी आईपीएल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं लेकिन 43 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी अपनी फिटनेस से लोगों के होश उड़ा रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपनी स्टंपिंग से सभी को चौंका दिया है।
धोनी ने स्टंपिंग ने किया कमाल
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। धोनी ने एक बार फिर से बेंगलुरु के खिलाफ अपनी स्टंपिंग का जलवा दिखाया है जहां पर महेंद्र सिंह धोनी ने आरसीबी के बल्लेबाज फिल सॉल्ट को 0.10 सेकेंड में स्टंपिंग कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी की स्टंपिंग को देखकर नॉन स्ट्राइक पर खड़े विराट कोहली भी हैरान रह जाते हैं उनका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान नूर अहमद को फिल सॉल्ट का विकेट मिला है।
सूर्या को बनाया था अपना शिकार
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में भी अपनी फिटनेस दिखाई थी जहां पर उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंपिंग किया था। उस दौरान भी गेंदबाजी पर स्पिन गेंदबाज नूर अहमद थे।
Read More-अथिया शेट्टी ने बेबी गर्ल का किया ग्रैंड वेलकम, शेयर की इनसाइड फोटोज
