Ind vs Eng Test Series: टीम इंडिया की शुरुआत इंग्लैंड दौरे पर अच्छी नहीं रही है क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। भारत को इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मुकाबले में हरा दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम का ये खतरनाक बल्लेबाज अचानक चोटिल हो गया है।
ये बल्लेबाज हुआ चोटिल
इंग्लैंड से टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं। पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान साइन दर्शन के कंधे में चोट लग गई थी जिस कारण साई सुदर्शन का दूसरा टेस्ट मैच खेलने कंफर्म नहीं है। हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से साईं सुदर्शन की चोट को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।
पहले टेस्ट में किया था डेब्यू
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन को इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला। साई सुदर्शन को शुभमन गिल की कप्तानी में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। साई सुदर्शन अपनी पहली पारी में जीरो रन के स्कोर पर आउट हो गए थे जिसके बाद दूसरी पारी में साई सुदर्शन ने 30 रन बनाए। हालांकि उन्होंने आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के दौरान बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था और वह आईपीएल 2025 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रहे थे।
Read More-इंग्लैंड के खिलाफ कैसे होगा कम बैक? पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर को दिया जीत का मंत्र
