Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सीधे जिले के खड्डी खुर्द गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक गर्भवती महिला खराब सड़क के लिए नेताजी को लताड़ लगाती हुई नजर आ रही है। यह महिला गांव की सोशल मीडिया इनफ्लुएंशल लीला साहू है जिन्होंने एक बार फिर से अपने गांव की बदहाल सड़क को लेकर आवाज उठाई है। 9 महीने की गर्भवती होने के बावजूद लीला ने क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी काफी सराहना भी कर रहे हैं।
लीला साहू ने गांव के लिए उठाई आवाज
लीला साहू ने गांव की जर्जर पड़ी सड़क को बनवाने के लिए नेताजी को काफी लताड़ लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा,”जब आप में सड़क बनवाने की हिम्मत नहीं थी तो झूठा वादा क्यों किया? अगर आप नहीं बनवा सकते थे तो मैं पीएम मोदी या नितिन गडकरी से मिलती। मैं 9 वें महीने की गर्भवती हूं और भी गांव में महिलाएं गर्भवती हैं। अगर हमें कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सांसद और प्रशासन की होगी।” दरअसल सीधी जिले के रामपुर नैकिन और मझौली तहसील को जोड़ने वाली करीब 10 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क 30 से ज्यादा गांव के लिए यह जीवन रेखा है, लेकिन कई सालों से इसकी हालत बहुत खराब है। बारिश के दिनों इस सड़क पर कीचड़ आ जाता है।
‘चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाओ’, खराब रोड को लेकर नेताजी पर बरस पड़ी गर्भवती महिला, मध्य प्रदेश के सीधी जिले का वीडियो वायरल pic.twitter.com/iEIP1MW6iR
— Abhishek Kumar (ABP News) (@pixelsabhi) July 12, 2025
वीडियो देख नाराज हुए सांसद
जब लीला साहू ने वीडियो के जरिए मांग की तो इस पर इलाके के सांसद नाराज हो गए और सांसद ने कहा की डिलीवरी डेट बताओ, उठा लेंगे। ऐसा पहली बार नहीं है जब लीला साहू ने गांव के लिए आवाज उठाई हो इससे पहले भी वह कई बार गांव की भलाई के लिए आवाज उठा चुकी हैं।
Read More-विदेशी धरती पर जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का महान रिकॉर्ड, लॉर्ड्स में पंजा खोलकर रचा इतिहास
