Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोहोली के बाद बन रहा शक्तिशाली मालव्य राज योग, इन राशि वालों...

होली के बाद बन रहा शक्तिशाली मालव्य राज योग, इन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी

मीन राशि में शुक्र का गोचर मालव्य राज योग का निर्माण करेगा। इस राज योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को बहुत ही लाभ होगा परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

-

Malavya Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। हर एक ग्रह निश्चित कल के बाद अपनी चाल बदल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 31 मार्च को धन, वैभव, सुख और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मीन राशि में शुक्र का गोचर मालव्य राज योग का निर्माण करेगा। इस राज योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को बहुत ही लाभ होगा परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

इन राशि वालों को होगा तगड़ा लाभ

कन्या राशि: मीन राशि में शुक्र के प्रवेश से बना रहे मालव्य राज योग के निर्माण से कन्या राशि के जातकों को बहुत ही लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन किया जा सकता है। सैलरी बढ़ाई जा सकती है। करियर में सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। लंबे समय से अगर किसी बीमारी से परेशान है तो इससे छुटकारा मिलेगा। कान की तारीफ सुनने को मिल सकती है इस दौरान बाॅस आपके आप पर बहुत खुश होंगे।

धनु राशि: पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। किसी भी छोटी चीज को लेकर अनबन हो सकती है विनम्रता पूर्वक एक दूसरे को समझेंगे तो अच्छा रहेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होगी। सरकारी कार्यो में फायदा होगा पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। इस समय आप किसी नई संपत्ति या फिर वाहन के मालिक बन सकते हैं।

मिथुन राशि: 31 मार्च के बाद इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। कार्य में आ रही बढ़ाएं दूर होगी और सफलता की प्राप्ति होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है नई महत्वपूर्ण डील्स फाइनल हो सकती है। मीन राशि के जातकों को इस राजयोग का बहुत ही लाभ मिलेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-होली पर लग रहा चंद्र ग्रहण, इन चीजों का करें दान, मिलेगा परेशानियों से छुटकारा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts