Sunday, November 9, 2025

Diwali 2025: इस दिवाली 3 राशियों की खुलने वाली है किस्मत की तिजोरी! नवपंचम राजयोग बना रहा है धनवर्षा के योग

वेदिक ज्योतिष के अनुसार, दिवाली 2025 का पर्व इस बार सिर्फ रोशनी और उल्लास का नहीं, बल्कि भाग्य के द्वार खोलने वाला सिद्ध हो सकता है। 14 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजकर 34 मिनट पर शुक्र और अरुण (यूरेनस) ग्रह 120 डिग्री के शुभ कोण पर होंगे, जिसके कारण “नवपंचम राजयोग” का निर्माण होगा।

इस खास योग में शुक्र कन्या राशि में और अरुण वृषभ राशि में स्थित होंगे, जिससे कुछ विशेष राशियों के लिए यह समय वरदान सिद्ध होगा। यह दुर्लभ संयोग हर साल नहीं बनता और जब बनता है, तो उसका प्रभाव सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन पर व्यापक रूप से दिखता है।

मिथुन राशि: पारिवारिक सुख और आर्थिक उन्नति का समय

नया वाहन या संपत्ति मिल सकती है मिथुन राशि वालों के लिए यह दिवाली खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जो घर-परिवार, स्थायी संपत्ति और भावनात्मक संतुलन से जुड़ा होता है। इस दौरान आप कोई नया वाहन या फ्लैट खरीद सकते हैं। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझेंगे, जिससे घर में शांति का माहौल बनेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय पदोन्नति और मान-सम्मान दिलाने वाला होगा व्यापारियों को नया सौदा या लाभकारी साझेदारी मिल सकती है। इस पूरे समय में आपके प्रयासों की सराहना होगी और समाज में आपकी छवि मजबूत होगी।

सिंह राशि: धनवर्षा और प्रभावशाली वाणी का वरदान

करियर में प्रमोशन और व्यापार में वृद्धि के प्रबल योगसिंह राशि के लिए नवपंचम राजयोग किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। यह योग आपकी राशि के धन और वाणी भाव में बन रहा है, जो आर्थिक लाभ और संवाद कौशल को बढ़ाता है।अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है—लॉटरी, शेयर मार्केट या कोई पुराना अटका हुआ पैसा।इस समय आपकी वाणी में ऐसा चुम्बकीय प्रभाव होगा कि लोग आपकी बातों से सहमत हो जाएंगे।नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग को बड़ा ऑर्डर या एक्सपोर्ट का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि: बदलाव और भाग्योदय का शुभ काल

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का अष्टम भाव में गोचर परिवर्तन और पुनर्निर्माण का संकेत देता है। ये बदलाव सकारात्मक और दीर्घकालिक होंगे।विदेश जाने की संभावनाएं प्रबल हैं, चाहे पढ़ाई हो या नौकरी।नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी या पदोन्नति के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिज़नेस करने वालों को नए इन्वेस्टमेंट और पार्टनरशिप का लाभ मिलेगा। उच्च पदों पर कार्यरत लोग लीडरशिप रोल या बड़ी जिम्मेदारी पा सकते हैं। आपकी योजनाएँ इस समय परिपक्व होंगी और लंबे समय तक लाभ देंगी।

दिवाली 2025: क्यों है ये समय इतना खास?

नवपंचम राजयोग जैसे विशेष संयोग वर्षों में एक बार बनते हैं। शुक्र और अरुण ग्रह की स्थिति सुख, सौंदर्य, धन और क्रांति को दर्शाती है। जो जातक लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे, उनके लिए यह दिवाली नई शुरुआत का संकेत है।

RAED MORE-जब बल्ला उठाएंगे संत! धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे कप्तान, दिल्ली में होगा ‘सनातन क्रिकेट लीग’ का महाधमाका

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles