Saturday, July 27, 2024

चंद्रमा की वजह से बना ‘ऐन्द्र योग’, करियर में मिलेगी तरक्की, छप्पर फाड़ कर होगी कमाई

Astrology: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह नक्षत्र निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं जिसका सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। 24 अगस्त 2023 यानी आज चंद्रमा गोचर करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐन्द्र योग को ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है यह योग जब भी बनता है तो कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है। चंद्रमा के राशि गोचर करने से यह योग बना है तो इन पांच राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है।

मिथुन राशि: आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा का राशि परिवर्तन करना लाभदायक रहेगा। कारोबार भी अच्छा चलेगा बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छी डील हो सकती है।

मकर राशि: आपकी उन्नति होगी बाहर नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ राशि: कैरियर संबंधी समस्याएं खत्म होगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर करना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि: धन लाभ होगा आय बढ़ेगी। पुरानी समस्याएं दूर होगी। आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी अगर छुट्टी हुई है तो लग सकती है। सैलरी में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे और सफलता भी मिलेगी।

( Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: कुछ ही दिनों बाद इन राशि वालों पर होगी पैसों की बरसात, करियर में मिलेगी सफलता जाने खास वजह!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles