Vastu Tips: अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को सजाया जाए तो कभी भी नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं करेगी और हमेशा सुख समृद्धि वास करेगी। घर में सजाने के लिए पर्दे भी लगाए जाते हैं वास्तु शास्त्र में पर्दे लगाने की भी सही दिशा बताई गई है। अगर किसी व्यक्ति ने गलत दिशा में पर्दे लगा दिए हैं तो घर में रहने वाले लोगों को दुख दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में तमाम तरह के संकट के बदले गहरा सकते हैं।
किस दिशा में लगाएं पर्दे
वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के लिए घर में पर्दे पूर्वी,दक्षिण, पश्चिम ,उत्तर और ईशान कोण में लगाना सबसे शुभ माना गया है। इसके साथ ही अलग-अलग रंग के पर्दे होने की वजह से भी दिशा की महत्वता बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
-पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने से आपके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी।
-ईशान कोण में हल्के और पतले पर्दे लगाने से व्यक्ति के माता-पिता के शरीर से जुड़ी सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
-उत्तर दिशा में स्काई ब्लू और सफेद रंग के पतले पर्दे लगाने से पूरे घर को कर्ज से मुक्ति मिलती है।
-पश्चिम दिशा में सफेद और नीले रंग के पर्दे लगाने से व्यक्ति के जीवन में जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-परिवार के साथ सांई बाबा के दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी, बेटी और पति के साथ की पूजा- अर्चना