Wednesday, January 14, 2026
Homeएस्ट्रोगलती से भी घर के मुख्य द्वार पर ना रखें ये पांच...

गलती से भी घर के मुख्य द्वार पर ना रखें ये पांच चीजें, बिगड़ेंगे बने हुए काम

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार पर इन पांच चीजों को नहीं रखना चाहिए नहीं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। तरक्की पर भी असर पड़ता है बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं।

-

Vastu Tips: आपके घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा समृद्धि और सौभाग्य का स्थान माना जाता है। इसीलिए घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीज हैं जो गलती से भी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार पर इन पांच चीजों को नहीं रखना चाहिए नहीं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। तरक्की पर भी असर पड़ता है बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं।

घर के मुख्य द्वार पर ना रखें ये पांच चीजें

गंदा डोर मैट: वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार पर गंदा डोरमैट नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा वास करने लगती है इसीलिए आप हमेशा डोर मैट साफ सुथरा रखें।

खुला छाता: वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार पर खुला छाता रखना जीवन में परेशानियां और कठिनाइयां को बुलावा देना होता है। छाते को बालकनी या अन्य खुली जगह पर रखे।

खाली बर्तन: वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रवेश द्वार के पास खाली फूलदान या कंटेनर रखना समृद्धि और सौभाग्य के प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

खंडित देवी देवताओं की मूर्ति: मुख्य द्वार पर खंडित देवी देवताओं की मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

मुरझाए हुए पौधे: घर के मुख्य द्वार पर मुरझाए हुए पौधे कभी नहीं रखना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दुख और संकट का कारण बन सकते हैं। पौधे की देखभाल करें और मुरझाए पौधों को हरे-भरे करें वरना इन्हें घर से बाहर कर दें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मेष राशि समेत 2025 में इन राशियों पर मेहरबान होंगे बजरंगबली, बल लगाकर करेंगे काम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts