Dance Video: दूल्हा दुल्हन के लिए शादी का दिन बेहद ही खास होता है। हर कोई चाहता है कि इस दिन कुछ खास ही धमाल किया जाए। आजकल शादी विवाह में दूल्हा दुल्हन का एक साथ डांस करना आम बात हो चुकी है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं खासकर दुल्हन के चेहरे की रंगत ही उड़ गई है। इस वीडियो में दूल्हा गजब पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है।
दूल्हे ने किया ऐसा डांस दुल्हन के उड़ गए होश
सोशल मीडिया पर आए दिन दूल्हा दुल्हन के डांस वीडियो वायरल हुआ करते हैं। इसी बीच इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन डांस फ्लोर पर खड़े हैं वरमाला की रस्म हो चुकी है। शादी को लेकर दूल्हा इतना खुश है कि अकेले ही डांस करने लगता है। हालांकि दुल्हन चुपचाप खड़ी रहती और दूल्हे का डांस देखती रहती है। दूल्हा जिस गाने पर डांस कर रहा है वह बेहद ही फनी है। उसके लिरिक्स सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
यूजर्स ने किया कमेंट
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”अरे भाई! दामाद का डांस देखने के बाद कहीं ससुर बेहोश तो नहीं हो गया?”वही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”दुल्हन बोल रही होगी किसके साथ शादी हो गई।”वहीं एक अन्य ने लिखा,”लड़की सपने में कल सुबह ही डाइवोर्स देगी।”इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स फनी कमेंट कर रहे हैं।