Friday, January 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपति के साथ पत्नी ने सोने से किया, तो चाकू गोदकर कर...

पति के साथ पत्नी ने सोने से किया, तो चाकू गोदकर कर दी हत्या, आरोपी बोला- उसके किसी के साथ अवैध संबंध

आरोपी खुद उसका पति ही निकला पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजीव रायकवार ने पत्नी रेखा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया लौटते वक्त आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

-

Up Crime News: झांसी के प्रेमनगर जिला के बिजली से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसमें एक पति अपनी पत्नी के लिए ही हैवान बन गया। 24 जून को प्रेम नगर के बिजली इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोपी खुद उसका पति ही निकला पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजीव रायकवार ने पत्नी रेखा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया लौटते वक्त आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

पत्नी ने सोने से किया इनकार तो मारा चाकू

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी संजीव ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। संजीव ने बताया कि वह अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले गया था जिसकी वजह से पुलिस को उसे ढूंढने में काफी दिक्कत हुई। आरोपी ने बताया कि पत्नी रेखा का किसी एक युवक के साथ अवैध संबंध था वह अक्सर उसे मोबाइल पर बात करती थी। उसने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया लेकिन फिर भी वह नहीं मानी। डिनर के बाद वह पत्नी के साथ सोना चाहती थी लेकिन पत्नी राजी नहीं हुई बात बहस में बदल गई तो गुस्से में आकर उसने चाकू से गोद डाला।

मृतका के परिजनों ने पति पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

वहीं मृतका के परिजनों ने आरोपी पति संजीव पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि संजीव का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था। जिसकी वजह से रेखा और उसके बीच अक्सर लड़ाई होती थी। इसलिए उसने गुस्से में आकर पत्नी को मार डाला। वहीं आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।

Read More-खुल गया Prithvi Shaw और Sapna Gill के मारपीट मामले का राज! CCTV फुटेज आया सामने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts