Sunday, February 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के दूल्हा- दुल्हन में सात फेरों के बाद लिया आठवां वचन,...

यूपी के दूल्हा- दुल्हन में सात फेरों के बाद लिया आठवां वचन, शादी के दिन ही किया अंगदान

इस अनोखी और प्रेरणादायक शादी ने सभी का ध्यान खींच लिया। हाल ही में खानपुर गांव के एक जोड़े अतुल यादव और लवी ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए साथ नहीं बल्कि आठ वचन लिए आठवें वचन ने सभी को हैरान कर दिया।

-

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। शादी वाले दिन दूल्हा दुल्हन के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। इस अनोखी और प्रेरणादायक शादी ने सभी का ध्यान खींच लिया। हाल ही में खानपुर गांव के एक जोड़े अतुल यादव और लवी ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए साथ नहीं बल्कि आठ वचन लिए आठवें वचन ने सभी को हैरान कर दिया।

दूल्हा दुल्हन ने लिया आठवां वचन

इटावा के महेवा विकासखंड के ग्राम निवाड़ी कलां की रहने वाली लवी और भरथना क्षेत्र के खानपुरा के रहने वाले अतुल यादव सात फेरे के साथ आठवां वचन भी लिया है। जयमाला के बाद ही बार वधू ने मंच से शरीर दान का संकल्प लेते हुए घराती और बारातियों को हैरान कर दिया। दूल्हा अतुल यादव सैफई पीजीआई में वार्ड बॉय के पद पर तैनात हैं। इस विवाह समारोह में सफाई विश्वविद्यालय के एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ नित्यानंद ने वर -वधु को देहदान प्रमाण पत्र सौंपा।

बच्चों के फैसले पर माता-पिता को हुआ गर्व

वर के माता-पिता रामपाल सिंह यादव और शांति देवी तथा वधू के माता-पिता दिनेश सिंह और राजकुमारी ने बच्चों के निर्णय पर गर्व जताया हैं। उन्होंने कहा यह संकल्प समाज को नई दिशा देगा। वही इस जोड़े का मानना है कि देहदान के माध्यम से वे मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं। उनके इस फैसले ने न केवल उनके परिवार और रिश्तेदारों को प्रभावित किया बल्कि पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश फैलाया है।

Read More-सीमा हैदर को 48 घंटे में छोड़ना होगा भारत? पहलगाम में हमले के बाद सरकार ने जारी किया बड़ा अल्टीमेटम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts