Home उत्तर प्रदेश UP की दो लड़कियों ने एक- दूसरे से रचाई शादी, किराए के...

UP की दो लड़कियों ने एक- दूसरे से रचाई शादी, किराए के मकान पर रह रही हैं पति-पत्नी की तरह

सोमवार की रात को दोनों लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले गई जहां पर दोनों लड़कियों से पूछताछ हुई तो दोनों ने शादी करने की बात कबूली।

0
love

UP News: यूपी के बरेली और सीतापुर से एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है जहां पर दो युवतियों ने एक- दूसरे से शादी कर ली और पति पत्नी की तरह किराए के मकान पर रह रही हैं। बरेली की 19 वर्षीय युवती ने मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ शादी रचा ली। दोनों ही सीतापुर के किराए के मकान पर रह रहे थे। सोमवार की रात को दोनों लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले गई जहां पर दोनों लड़कियों से पूछताछ हुई तो दोनों ने शादी करने की बात कबूली।

नहीं रहना चाहती एक- दूसरे से अलग

जब दोनों लड़कियों से बात की गई तो उन्होंने अलग होने से इनकार कर दिया और कहा कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वही सीतापुर निवासी लड़की के पिता अपने साथ दोनों लड़कियों को घर ले आए। लेकिन सीतापुर निवासी लड़की ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसे अपने मामा से जान को खतरा है। युवती के पिता का कहना है कि वह थाने में लिखकर आए हैं की दोनों लड़कियां उनके पास सुरक्षित है। वही दोनों लड़कियों ने बताया है फरवरी 2023 में उन्होंने ब्रह्मचारिणी मंदिर में शादी कर ली है।

थाना प्रभारी ने कही ये बात

वही इस मामले में देहात सीतापुर के थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह का कहना है की धारा 377 के अवलोकन में यह माना गया है कि यह कोई जुर्म नहीं है और दोनों लड़कियों को सीतापुर निवासी पिता को सौंप दिया गया है। वही आपको बता दे बरेली की लड़की जिद पर अड़ी हुई है। उसने कहा कि हम दोनों ने शादी की है और पति-पत्नी की तरह एक साथ रह रहे हैं हम अलग नहीं होंगे। वही सीतापुर निवासी युवती के पिता इस बात को लेकर काफी परेशान है।

Read More-UP News: पति ने मांगा हिसाब तो पत्नी ने साली के साथ मिलकर कर दी लाठी-डंडों से पिटाई

Exit mobile version