Homeउत्तर प्रदेशपोस्टमार्टम हाउस में गर्लफ्रेंड के साथ 'रंगरेलियां' मना ना रहा था युवक,...

पोस्टमार्टम हाउस में गर्लफ्रेंड के साथ ‘रंगरेलियां’ मना ना रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

शहर के सेक्टर-94 में बनी पोस्टमार्टम हाउस में एक पुरुष और महिला को रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो करीब 2 मिनट 21 सेकंड का है।

-

Noida News: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पोस्टमार्टम हाउस में एक सफाई कर्मी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। शहर के सेक्टर-94 में बनी पोस्टमार्टम हाउस में एक पुरुष और महिला को रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो करीब 2 मिनट 21 सेकंड का है।

महिला के साथ रोमांस करता दिखा सफाईकर्मी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कैमरा ऑन करके पोस्टमार्टम हाउस के अंदर पहुंचता है वहां पर उसे एक महिला और पोस्टमार्टम हाउस पर सफाई कर्मी मिलता है। सफाई कर्मी उसे व्यक्ति से नीचे बिछाने के लिए चादर मांगता है इसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति दूसरे कमरे में जाकर चादर निकाल कर लाता है और उन दोनों को दे देता है। इसके बाद वह कुछ समय के लिए बाहर चला जाता तो अंदर सफाई कर्मी और महिला आपत्तिजनक स्थिति में नजर आते हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति उसे घुसते हुए कुछ शब्द कहता है इसके बाद महिला और पुरुष दोनों अतरंग होने लगते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं लोग कह रहे हैं कि बाहरी महिला के पोस्टमार्टम हाउस में एंट्री से शवों के साथ छेड़छाड़ की घटना हो सकती थी। जिस कमरे में यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है वहां पर डीप फ्रीज रखा हुआ है। जिसमें जिले भर से लाई लाशें सुरक्षित रखकर उनका पोस्टमार्टम किया जाता है। वहीं अब इस मामले पर सीमा डॉक्टर सुनील शर्मा ने कहा वीडियो में दिख रहा सफाई कर्मी पहले दनकौर के अस्पताल में तैनात था उसे कुछ दिन पहले ही पोस्टमार्टम हाउस में तैनात किया गया था। इस बारे में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Read More-सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद 11 दिन बाद ड्यूटी पर लौटे डॉक्टर्स, दिल्ली में खत्म की हड़ताल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts