UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से शादी वाले दिन दुल्हन धरने पर बैठ गई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।वजह जानकर लड़की के फैसले पर आप भी गर्व करेंगे। जिले में एक लड़की ने अधिकारियों के साथ उसके पिता की जमीन के कथित जबरन जमीन अधिग्रहण के खिलाफ अपनी शादी के दिन विरोध प्रदर्शन किया। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।
पिता की जमीन को बचाने के लिए धरने पर बैठी दुल्हन
यह घटना रविवार को बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल-जलालपुर गांव की है, जहां वंशिका नाम की लड़की ने अपने पिता देशपाल सिंह की जमीन को कथित जबरन अधिग्रहण से बचाने के लिए वरमाला से ठीक पहले विरोध प्रदर्शन में बैठ गई। परिवार ने आरोप लगाया कि बिना मुआवजा दिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ जबरन उनकी एक बीघा जमीन पर कब्जा करने पहुंची थी। वही अधिकारी इस जमीन को पहले से अधिग्रहित भूमि बता रहे हैं।
धरना खत्म होने के बाद वंशिका की हुई शादी
वंशिका के पिता देशपाल सिंह ने बताया कि उनके परिवार की जमीन को तीन बार अधिग्रहित किया जा चुका है और चौथी बार एक बीघा भूमि बिना उचित मुआवजा दिए ली जा रही है जिसका वे विरोध कर रहे हैं। इस अतिरिक्त एक बीघा जमीन की कॉरिडोर निर्माण में कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन इसके बावजूद उनकी जमीन को जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। वही धरना खत्म होने के बाद वंशिका ने मंडप में जाकर आदित्य के साथ शादी रचाई।
Read More-‘अगर मैं कमजोर दिल का होता तो…’ खुद को मिली धमकी पर बोले अखिलेश यादव
