UP News: आगामी त्यौहारों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अधिकारियों के साथ एक बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्वो व त्यौहारों को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की। इसी दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। 16 जून को गंगा दशहरा, 17 जून को बकरीद,18 जून को जेष्ठ माह का मंगल का पर्व और 21।् जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन है। जबकि जुलाई माह में मोहर्रम और कावड़ यात्रा जैसे पवित्र कार्यक्रम होने हैं। जिसको लेकर सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्यौहारों को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि, बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान का चिन्हांकन पहले से ही होना चाहिए इसके लिए अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। विवादित और संवेदनशील स्थानों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना हो। हर जिले में कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्थित कार्य योजना होनी चाहिए। नमाज परंपरा अनुसार एक निर्धारित स्थल पर ही हो। सड़क मार्ग अवरुद्ध कर नमाज की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। यदि कोई भी कानून हाथ में लेने का प्रयास करें तो उसके साथ पूरी कड़ी कार्रवाई की जाए।’
गंगा नदी के घाटों की होनी चाहिए साफ- सफाई-सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने बैठक में कहा, ‘प्रदेश में 15 से 22 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए। गंगा दशहरा के दृष्टिगत गंगा नदी के घाटों की साफ सफाई और साज सज्जा की जानी चाहिए। स्नान कहां करना है यह सुनिश्चित हो। साथी सुरक्षा के लिए आज से गोताखोरों, PAC के फ्लड यूनिट तथा NDRF व SDRF की तैनाती भी की जाए। वही सीएम योगी ने कहा,’सड़क आवागमन के लिए है, न कि अतिक्रमण के लिए. यातायात विभाग के साथ-साथ परिवहन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी अवैध वसूली न हो। नगरों में पार्किंग की व्यवस्था को और सुदृढ़ करना होगा।
Read More-आइसक्रीम के अंदर निकली इंसान की कटी हुई उंगली, शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंची महिला
