Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश5 हजार रुपए के लिए कर दी मां की हत्या, सूटकेस में...

5 हजार रुपए के लिए कर दी मां की हत्या, सूटकेस में लाश लेकर ट्रेन में घूमता रहा हत्यारा बेटा

अपनी मां की लाश को गंगा में प्रवाहित करना चाहता था। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दर्द पहुंचा बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है।

-

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बेटा ही मां का हत्यारा बन गया। बेटे ने अपनी मां को 5 हजार रुपए के लिए मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेटा अपनी मां की हत्या करने के बाद लाश को सूटकेस में लेकर ट्रेन में घूमता रहा वह अपनी मां की लाश को गंगा में प्रवाहित करना चाहता था। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दर्द पहुंचा बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है।

बेटे ने मांगे थे मां से 5 हजार रुपए

बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला हिमांशु अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ अपनी बहन के ससुराल हरियाणा के हिसार में गया था। आरोपी ने बताया कि 13 दिसंबर को अपनी मां से 5 हजार रुपए की मांग की थी। जिस पर प्रतिमा देवी ने बेटे को पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। जिसको लेकर मां बेटे के बीच विवाद हो गया और बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हिमांशु ने मां के शव को सूटकेस में भरा और हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। आरोपी फिर गाजियाबाद पहुंच उसके बाद ट्रेन बदलकर प्रयागराज पहुंच गया।

आरोपी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रयागराज संगम के पास सूटकेस के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस ने युवक को रोकर पूछताछ की जिस पर उसने बताया कि वह सूटकेस समेत मां के शव को प्रयागराज के संगम में प्रवाहित करना चाहता था जिस किसी को इस वारदात के बारे में पता ना चले। पुलिस ने अगस्त के दौरान युवक को पकड़ लिया।

Read More-संसद की सुरक्षा में सेंध करने वाले आरोपियों की तुलना भगत सिंह से करने से सपा पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘शहीद-ए-आजम का अपमान है’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts