Sunday, December 7, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसंभल में 46 साल बाद खुले मंदिर के सटे मकान की हुई...

संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर के सटे मकान की हुई पैमाइश, मकान मालिक से प्रशासन ने मांगा ब्योरा

मंदिर से सटे हुए मकान मलिक से मकान का पुलिस ने ब्योरा मांगा है और मकान की रजिस्ट्री से मकान की परिधि का ब्योरा मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार मकान का जो भी हिस्सा वैध पाया जाएगा उस पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।

-

Sambhal Mandir News: उत्तर प्रदेश के संभल के खग्गू सराय में 46 साल से बंद पड़े शिव मंदिर को खोला गया। दरवाजा खोलने के बाद वहां की स्थिति देखकर प्रशासन भी हैरान रह गया। मंदिर के अंदर काफी धूल मिट्टी थी। उसे अधिकारियों ने अपने हाथों से साफ किया। बताया जा रहा है कि यह मंदिर 46 साल से बंद पड़ा था जिसे प्रशासन ने खुलवाया है। वहीं अब 46 साल बाद खुले मंदिर से सटे घर के बारे में जिला प्रशासन ने ब्योरा मांगा है।

मंदिर से सटे मकान का पुलिस ने मांगा ब्योरा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर से सटे हुए मकान मलिक से मकान का पुलिस ने ब्योरा मांगा है और मकान की रजिस्ट्री से मकान की परिधि का ब्योरा मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार मकान का जो भी हिस्सा वैध पाया जाएगा उस पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। वही आपको बता दें मंदिर से सटे हुए मकान की पैमाइश हुई और हाथों में नक्शा और फीता के सहारे मकान को नापा गया। मकान की छत पर एडिशनल एसपी खुद मकान की पैमाइश की। इस दौरान तमाम पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

मतीन को बेचा गया था मकान

मिली जानकारी के अनुसार यह मकान पवन रस्तोगी और विष्णु शरण का था। साल 2000 के आसपास मकान मतीन को बेच दिया गया था। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी श्रीस चंद ने कहा कि, वहां पर इस घर को जिसने खरीदा है उनसे बात की जा रही है जो हिस्सा अवैध अतिक्रमण होगा उस पर एक्शन होगा। वही आपको बता दें जिस समय मतीन के घर की पैमाइश हो रही थी उस समय मंदिर में जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लग रहे थे।

Read More-‘जान को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकते’, जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन ने दिया बड़ा बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts