Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसपी ऑफिस के सामने वकीलों ने दरोगा की कर दी जमकर धुनाई,...

एसपी ऑफिस के सामने वकीलों ने दरोगा की कर दी जमकर धुनाई, बरसाए लात घुसे, देखें वीडियो

अधिवक्ताओं ने कलेक्टर चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह को एसपी ऑफिस से कलेक्टर परिसर में दौड़ा- दौड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

-

UP News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एसपी को ज्ञापन देने आए वकीलों ने चौकी इंचार्ज को ही पीट दिया। दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता से दरोगा द्वारा अभद्रता करने की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे अधिवक्ताओं से आरोपी दरोगा की भिड़ंत हो गई। तभी अधिवक्ताओं ने कलेक्टर चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह को एसपी ऑफिस से कलेक्टर परिसर में दौड़ा- दौड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वकीलों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

दरअसल यह मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी और दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता राजू कुमार भारती का एक भूमि विवाद चल रहा था। आप है कि 2 दिन पूर्व अधिवक्ता के विपक्षी के कहने पर सदर कोतवाली के कलेक्टर चौकी प्रभारी और उनके चौकी पर तैनात सिपाहियों ने अधिवक्ता राजू कुमार से अभद्रता की थी। इतना ही नहीं शांति भंग चालान भी कर दिया था।बुधवार को सिविल कोर्ट से इसी मामले में दर्जनों की संख्या में वकील एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे थे। अधिवक्ताओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने गेट के बाहर आकर अधिवक्ताओं की बात सुनी और मामले में जांच कर कर कार्रवाई का शासन दिया।

क्या बोले एसपी सोमेंद्र कुमार?

सभी दरोगा दुर्गेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए और आप है कि दारोगा ने पहले शिकायत का विरोध किया उसके बाद झड़प हो गई। फिर अधिवक्ताओं ने गुस्सा कर दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वही इस मामले को लेकर एसपी सोमेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अधिवक्ता दरोगा को पीटते हुए नजर आ रहे हैं वही दरोगा अपनी जान बचाकर भाग निकलता है।

Read More-‘राज्य में सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP’, ममता बनर्जी के बाद पंजाब के CM ने किया बड़ा ऐलान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts