Kanpur Rape Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक 22 साल के लड़के ने 80 साल की महिला के साथ जब रन रेप किया और मौके से फरार हो गया। महिला की हालत बिगड़ते ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे की हालत में धुत था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना को लेकर गांव के लोगों से बात की।
80 की साल महिला के साथ जबरन किया रेप
यह घटना कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र की है। जहां एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को गांव के ही रहने वाले 22 साल के युवक मिंटू ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। बताया जाता है कि आरोपी पीड़ित महिला का दूर का रिश्तेदार भी लगता है। महिला अपने घर में अकेली थी तभी गलत नीयत से शराब के नशे में एक गांव का रहने वाला मिंटू घुस गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। बुजुर्ग महिला के मना करने के बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जबरन उसके साथ रेप किया।
हालत बिगड़ने पर ले जाया गया अस्पताल
जब बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ी तो उसे तुरंत ही बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां महिला का इलाज चल रहा है। वही अपर पुलिस उपायुक्त विजेंद्र दुबे ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया। वहीं अधिकारियों ने क्षेत्रीय पुलिस को आरोपी युवक की तलाश के लिए अलग-अलग क्षेत्र में फैला दिया है। वही इस घटना से गांव के लोगों में रोष का माहौल बना हुआ है।
Raed More-चंद्रशेखर आजाद को मिली Y+ सुरक्षा, भीम आर्मी चीफ पर हो चुका है जानलेवा हमला
