Ayodhya Ram Darbar: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में आज 5 जून को राम दरबार और परिसर के अन्य सात मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम दरबार की तस्वीर सामने आई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम दरबार की तस्वीर शेयर की गई।
राम दरबार की पहली तस्वीर आई सामने
प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर टेस्ट की ओर से राम दरबार की पहली तस्वीर शेयर कर लिखा गया,”मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनन्दनम्॥ जिसके दाहिने लक्ष्मण हैं, बाएँ जनकनंदिनी सीता हैं, और जिसके सम्मुख पवनपुत्र हनुमान हैं, मैं उन रघुकुलनंदन श्रीराम को नमस्कार करता हूँ।’
भव्य रूप से सजाया गया था राम दरबार
इस मौके पर राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। राम दरबार में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी और लक्ष्मण जी की प्रतिमा के साथ 101 वैदिक आचार्य के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। प्राण प्रतिष्ठा की विधि सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर की पहली मंजिल पर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से पहले राम दरबार के समक्ष पूजा अर्चना की।
Read More-यूपी के इस गांव का नाम लेते शर्म आती है महिलाएं, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
