Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के श्री राम कॉलेज में लड़कियों ने बुर्का पहनकर रैंप वॉक किया है जिस पर अब बवाल खड़ा हो गया है। बुर्का पहन कर रैंप वॉक करने को लेकर जमीयत उलेमा ने इसका घोर विरोध किया है। उन्होंने इसे गलत ठहराते हुए मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने वाला बताया है। जमीयत उलेमा ने कहा कि बुर्का किसी फैशन शो का हिस्सा नहीं है। वही लड़कियां बुर्के में रैंप वॉक करने को लेकर क्रिएटिविटी बता रही हैं।
“बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” रखी गई थी थीम
दरअसल श्री राम कॉलेज में तीन दिवसीय फैशन स्पलैश आयोजन किया गया था जिसमें रविवार की शाम रैंप पर मॉडल्स और छात्राओं ने कैट वॉक किया। इस कार्यक्रम की थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रखी गई थी लेकिन जैसे ही रैंप पर लड़कियां हिजाब पहनकर आ गई तो इसके मायने ही बदल गए। बुर्के में एक नहीं बल्कि कई सारी लड़कियां कैटवॉक कर रही थी। वहीं लड़कियों ने इसे क्रिएटिविटी और अलग सी एक्टिविटी बताई है। तो वही जमीयत उलेमा ने इसका विरोध किया है। उन्होंने भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित न कराए जाने की चेतावनी दी है और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जमीयत उलेमा ने किया विरोध
जमीयत उलेमा ने इस कार्यक्रम का घोर विरोध किया है उन्होंने कहा है कि बुर्के में कैटवॉक करना मतलब मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने जैसा है। वही मॉडल बनी छात्राओं ने कहा कि हम इस फैशन शो के माध्यम से समाज को भी संदेश देना चाहते हैं हम बताना चाहते हैं कि बुर्का और हिजाब केवल घर में ही नहीं पहना जा सकता बल्कि इसे फैशन में भी शामिल किया जा सकता है।
Read More-रुटीन चेकअप कराने गया मरीज,पेट के अंदर निकला कुछ ऐसा देखकर उड़ गए डॉक्टर होश
