UP Weather Update: बारिश के बाद उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। रविवार को चली बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हवा चलने की वजह से ठंड काफी बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग में आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस बीच सुबह और शाम के दौरान राज्य में कोहरा छाए रहने की आशंका भी है।
कैसा रहेगा मौसम का हाल
सोमवार 30 दिसंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। इस दौरान सुबह और शाम के समय में कोहरा परेशान कर सकता है। लेकिन दोपहर में हल्की धूप निकलने के आसार हैं। वही उत्तर प्रदेश के इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में रविवार को सबसे कम तापमान नजीबाबाद और बुलंदशहर का रहा है।
यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश के इन 65 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में आज नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ ,मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, अमेठी रायबरेली फतेहपुर बांदा झांसी, ललितपुर, महोबा,हमीरपुर, कानपुर नगर, जालौन ,कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, अयोध्या सुल्तानपुर ,प्रतापगढ़, कौशांबी, आजमगढ़ ,गाजीपुर, वाराणसी, बस्ती, अंबेडकर नगर, जौनपुर कुशीनगर ,देवरिया, बलिया, मऊ गाजीपुर ,जौनपुर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read More-नए साल की शुरुआत में ही बुध बदलने जा रहे चाल, व्यापार में होगा मुनाफा
