Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअतीक के कहने पर उमेश पाल शूटआउट में शामिल हुआ था असद,...

अतीक के कहने पर उमेश पाल शूटआउट में शामिल हुआ था असद, बेटे अली अहमद ने किया शॉकिंग खुलासा

अली अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके लाख मना करने के बावजूद भी उसके पिता अतीक अहमद ने उसके छोटे भाई असद को वारदात में शामिल कराया था।

-

Atiq Ahmad: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल और दो सरकारी गाना शूटआउट केस में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने बहुत ही सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रयागराज जेल में बंद अली अहमद ने पुलिस को ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। अली अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके लाख मना करने के बावजूद भी उसके पिता अतीक अहमद ने उसके छोटे भाई असद को वारदात में शामिल कराया था।

अली अहमद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अली अहमद ने पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए बताया है कि, उसके मन करने के बावजूद भी माफिया अतीक अहमद ने अपने तीसरे बेटे अरशद को वारदात में शामिल कराया था। अली अहमद खुद नहीं चाहता था कि उसका छोटा भाई असद अहमद वारदात में शामिल हो लेकिन पिता अतीक अहमद ने कहा था कि उसके पांचो बेटे शेर हैं। वह अपने पांचो बेटों कोपट अपनी तरह निडर और हिंसक बनाना चाहता है। बताया जा रहा है की अतीक अहमद के अलावा अशरफ ने भी उसके छोटे बेटे अरशद को शामिल होने में रजा मंदी दी थी।

उमेश पाल को मारने में शामिल थे असद अहमद

आपको बता दे प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का छोटा बेटा असद अहमद भी शामिल था। अली ने बताया कि उमेश पाल को मारने की साजिश पहले दो बार नाकाम हो गई थी। पहले एक बार शहर के धोबी घाट चौराहे के पास दोनों सरकारी गनर की आंख में मिर्च पाउडर का स्प्रे डालकर इस्पाल को मारने की साजिश रची थी। इसके अलावा जिला कचहरी के बाहर भी हमने हमला करने की कोशिश की थी। सूत्रों की जानकारी के अनुसार अली ने पुलिस को यह भी बताया है की वारदात की साजिश में परिवार के तकरीबन सभी सदस्य शामिल थे। उसके दो सबसे छोटे नाबालिक भाइयों ने आईफोन को एक्टिवेट कर उसमें फेसटाइम एप की आईडी क्रिएट की थी। आईफोन के जरिए ही अतीक ,अशरफ और वारदात में शामिल सभी सदस्य फेस टाइम पर आपस में बात किया करते थे।

Read More-‘उन्हें मोदी से डर है…’ अखिलेश यादव के नामांकन पर मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने दिया बड़ा बयान963.*-

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts