UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर दूल्हे ने शादी समारोह में कुछ ऐसी डिमांड कर दी जिससे ससुर जी आग बबूला हो गया और उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता ही तोड़ दिया। आखिरकार बिना दुल्हन के ही बारात लौट आई। इस विवाद का कारण एक चारपाई बन गई। शादी की रस्में में होने के बाद दूल्हे की डिमांड ने ससुर जी को नाराज कर दिया।
बिना दुल्हन के लौटी बारात
दरअसल यह मामला बाजार शुक्ला थाना क्षेत्र के जैदिल मऊ गांव का है। यहां के रहने वाले सोहनलाल ने अपनी बेटी निशा की शादी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के रहने वाले तिलक राम से तय की थी। शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची। द्वारचार सहित सभी वैवाहिक कार्यक्रम मंगल गीतों और रीति रिवाज के साथ पूरा किया गया। शनिवार की शुभ विवाह के अंतिम रस्मों के बाद जब दूल्हे ने अपने ससुर सोहनलाल से कुछ देर आराम के लिए चारपाई की मांग की तो बात बिगड़ गई। दूल्हे ने कहा- हमारे लिए चारपाई लाओ हमें आराम करना है।
दोनों पक्षों के बीच बिगड़े हालात
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर तनातनी हुई और विवाद पड़ गया 112 को भी बुलाया गया लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया लड़की के पिता ने बेटी को विदा करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन की विदाई ना होते देख दूल्हा और उसके परिजन बिना दुल्हन के थाने पहुंच गए वहां दूल्हे के पिता ने थानाध्यक्ष को एक प्रार्थना पत्र सौंप कर दुल्हन की विदाई की मांग की है।
Read More-फौजी की ड्रेस, सिर पर पगड़ी और साथ में बंदूक… Border 2 से वायरल हुआ सनी देओल का फर्स्ट लुक
