Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने CM Yogi पर कसा तंज,...

देवरिया हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने CM Yogi पर कसा तंज, कहा- ‘काश मुख्यमंत्री के…’

इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि काश मुख्यमंत्री के दुख प्रकट करने से लोगों की जिंदगी वापस आ जाती।

-

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आज एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर लाठी डंडों और बंदूक के साथ सोमवार की सुबह सत्य प्रकाश के घर पर धावा बोल दिया। हमले में छः लोगों की मौत हो गई अमित को में ज्यादातर सत्य प्रकाश के परिवार से जुड़े लोग शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में इस हत्याकांड पर अब सियासत गर्मी हुई है योगी सरकार पर तंज कसा जा रहा है। अब इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि काश मुख्यमंत्री के दुख प्रकट करने से लोगों की जिंदगी वापस आ जाती।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

देवरिया हत्याकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने लिखा कि,”देवरिया की घटना शासन की नाकामी और प्रशासन की लापरवाही या संलप्तिता की वजह से हुई है। काश मुख्यमंत्री के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता..। एक उच्च स्तरीय जाँच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जाँच तत्काल हो।”

पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या

देवरिया में एक साथ 6 लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार को दोबारा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की भी मौत हो गई। तनावपूर्ण स्थिति होने के चलते गांव में भारी पुलिस बल तनक कर दिया गया है। वही इस घटना पर योगी आदित्यनाथ भी नजर बनाए हुए हैं।

Read More-हरदोई पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, साइबर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts