Ankit Balyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में दो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद फरार बताए जा रहे आरोपियों में डर का माहौल होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने कोर्ट में ऐसी सुरक्षा की मांग रखी है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। उनका कहना है कि अगर उन्हें यूपी पुलिस गिरफ्तार करने आए तो उन्हें चेन से बांधकर ले जाया जाए, ताकि रास्ते में उनके साथ कुछ अनहोनी न हो।
दो आरोपियों की मौत के बाद बाकी शूटर्स में बढ़ा डर
अंकित बालियान की हत्या के मामले (Ankit Balyan Murder Case) में चार हमलावरों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इनमें आर्यन और सत्यम को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि मोहित और सुमित की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। दोनों पर अंकित की हत्या में शामिल होने का आरोप था। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों को गोलियां लगी थीं। इसके बाद अब बाकी आरोपियों में भी यूपी पुलिस की कार्रवाई को लेकर डर होने की बात सामने आई है। इसी वजह से कोर्ट के सामने सुरक्षा को लेकर विशेष मांग रखे जाने की जानकारी सामने आई है।
‘चेन से बांधकर ले जाएं’, आरोपियों ने क्यों मांगी सुरक्षा?
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों की ओर से अदालत में अपील की गई है कि जब यूपी पुलिस उन्हें लेने पहुंचे तो उन्हें चेन से बांधकर ले जाया जाए। इसके पीछे उनकी आशंका बताई जा रही है कि कहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके साथ भी एनकाउंटर जैसी स्थिति न बन जाए। इस मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और हत्याकांड से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों की कार्रवाई के बीच आरोपियों की सुरक्षा संबंधी मांग ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।
गैंगस्टर राकेश पंपू ने भी जताई थी जान का डर
Ankit Balyan Murder Case की जांच के दौरान पुलिस गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू तक भी पहुंची है। फिलहाल वह करनाल जेल में बंद है और पूछताछ के लिए उसे यूपी लाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच राकेश ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की थी। उसने मांग की थी कि यूपी ले जाते समय उसे पर्याप्त सुरक्षा दी जाए और पूरे सफर की वीडियोग्राफी कराई जाए। इस घटनाक्रम के बाद हत्याकांड की जांच का दायरा और बढ़ता दिखाई दे रहा है।
26 अगस्त को जिम से निकलते समय हुई थी हत्या
Ankit Balyan Murder Case 26 अगस्त को शामली में हुआ था। बताया गया कि वह जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ जा रहे थे, तभी चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। हमले में अंकित को कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करीब 14 गोलियां लगने की बात सामने आई थी। पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्ध शूटर्स की पहचान की और पांच दिन बाद शामली में मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया। जिस जगह यह कार्रवाई हुई, वह कथित तौर पर हत्या वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर दूर थी।
Read More-हाथ जोड़ते रहे DM साहब, लेकिन बाढ़ के बीच मंदिर से बाहर नहीं आए संत, सामने आया हैरान करने वाला VIDEO
