Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश के रोड शो में 14 साल के बच्चे की मौत पर...

अखिलेश के रोड शो में 14 साल के बच्चे की मौत पर फूटा CM योगी का गुस्सा, कर दिया ये बड़ा ऐलान

गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत पर CM योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही।

-

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। जन चौपाल के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उस मासूम बच्चे की गलती क्या थी, जिसे अपनी जान गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से वह बेहद दुखी हैं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। उन्होंने प्रशासन को भी मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बुलडोजर की चपेट में आने से गई किशोर की जान

जानकारी के मुताबिक, मृतक किशोर की पहचान 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के रूप में हुई है। वह ओंकार सिंह श्रीनेत का पुत्र था। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव के PDA रोड शो के दौरान फूल बरसाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बुलडोजर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। किशोर का अंतिम संस्कार राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंडी स्थित आवास विकास कॉलोनी में पीड़ित परिवार से मिलने जाने की बात कही है।

- Advertisement -

योगी ने सपा पर साधा निशाना, अराजकता को लेकर दी चेतावनी

मुख्यमंत्री ने इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान अराजकता का माहौल बनाया गया और मासूम की जान चली गई। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कें लोगों की सुविधा और विकास के लिए बनाई गई हैं, न कि गुंडागर्दी और माफियागिरी के लिए। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि सड़क पर हंगामा और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

2017 से पहले के हालात का जिक्र कर विपक्ष पर हमला

सीएम योगी ने अपने बयान में 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय प्रदेश में माफिया और अपराधियों का प्रभाव था। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में अपराध और अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस घटना के बाद गोरखपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब सबकी नजर प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर है। सबसे अहम सवाल यही है कि इस दर्दनाक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

Read More-अखिलेश यादव के रोड शो में फूल बरसाने वाली JCB ने बुझाया BJP नेता के घर का चिराग, 14 साल के बेटे की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts