Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़बीवी की हत्या के बाद बच्चों से बोला नशेड़ी पापा, कहा-'तुम्हारी मां...

बीवी की हत्या के बाद बच्चों से बोला नशेड़ी पापा, कहा-‘तुम्हारी मां को मार दिया है, उसे दफन कर दो…’

आजमगढ़ में जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में सोमवार की सुबह नशे में धुत होकर नूरे आलम ने अपनी पत्नी रोशन जहां को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद घर में ताला बंद कर बाहर चला गया।

-

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने बच्चों से बोला कि तुम्हारी मां को मार दिया है उसे दफन कर दो। आजमगढ़ में जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में सोमवार की सुबह नशे में धुत होकर नूरे आलम ने अपनी पत्नी रोशन जहां को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद घर में ताला बंद कर बाहर चला गया। दोपहर घटना की जानकारी होने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई पड़ोसियों ने बताया कि पति चार दिन पहले मुंबई से आया था।

मोहर्रम के लिए घर आया था पति

नूरे आलम मुंबई में रहता था वह मोहर्रम के लिए चार दिन पहले घर आया था। नूर ए आलम रविवार की रात करीब 10:00 बजे नशे में धुत होकर पत्नी रोशन जहां से पैसे को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद आपा खो चुके नूरे आलम अपने बड़े पुत्र इमरान को मारने के लिए दौड़ा। इमरान भागकर जीयनपुर में रह रही अपनी फूफी के घर पहुंच गया। बाद में नूरे आलम पत्नी से झगड़ा करता रहा। सवेरे करीब 3 बजे नूरे आलम अपने छोटे बेटे रेहान को करने के लिए दौड़ पड़ा। रेहान व उसके अन्य बेटे भाग कर बाहर चले गए और बाहर ही सो गए। जिससे नाराज होकर नूरे आलम ने अपनी पत्नी के सीने में चाकू मार दिया इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद नूरे आलम घर में ताला बंद कर बाहर चला गया।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

बच्चों ने जब उससे पूछा की मां कहां है तो उसने जवाब दिया कि वह फूफी के घर गई है। दोपहर वह घर लौटा तो छोटे बेटे अयान से बोला तुम्हारी मां को मार दिया हूं उसे ले जाकर दफन कर दो। वही इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बेटे रेहान ने बताया कि उसके पिता नशे में धुत होकर आए दिन मां से विवाद करते और मारपीट करते थे।

Read More-टीम इंडिया में कम बैक करेंगे पृथ्वी शॉ? करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला, इस टीम में हुए शामिल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts