Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊLucknow: केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे पर मृतक के भाई ने लगाया...

Lucknow: केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे पर मृतक के भाई ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप कहा-‘मेरे भाई की…’

विनय श्रीवास्तव कौशल किशोर के बड़े बेटे विकास किशोर का दोस्त था। अब इसी बीच विनय श्रीवास्तव के भाई विकास श्रीवास्तव ने केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे विकास किशोर पर हत्या का आरोप लगाया है।

-

Kaushal Kishor News: उत्तर प्रदेश के केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विनय श्रीवास्तव कौशल किशोर के बड़े बेटे विकास किशोर का दोस्त था। अब इसी बीच विनय श्रीवास्तव के भाई विकास श्रीवास्तव ने केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे विकास किशोर पर हत्या का आरोप लगाया है।

केंद्रीय मंत्री के बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक विनय श्रीवास्तव के भाई विकास श्रीवास्तव ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि, ‘केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर मेरे भाई विनय श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई मेरा भाई उनके बेटे विकास किशोर का दोस्त था जब घटना हुई तो वहां तीन लोग मौजूद थे। लेकिन मैं नहीं था मुझे नहीं पता की घटना के वक्त विकास किशोर कहां थे, पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर बरामद की है। पहले विनय के साथ झड़प हुई फिर उसकी हत्या कर दी गई।’

जिस वक्त हत्या हुई विकास कहां था?

मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस ने जो पिस्टल बरामद की| वह विकास किशोर की बताई जा रही है जिस वक्त हत्या की गई उस वक्त विकास किशोर कहां था। हालांकि बताया जा रहा है विकास किशोर वहां पर मौजूद नहीं थे। मृतक के भाई ने कहा, जब विकास किशोर घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे तो उनकी पिस्टल वहां पर क्या कर रही थी वह अपने साथ पिस्टल को क्यों नहीं लेकर गए। घटनास्थल पर अजय रावत ,समीम बाबा और अंकित वर्मा थे। अगर मेरे भाई ने आत्महत्या की तो उस वक्त उन तीनों ने उसे गोली चलाने से क्यों नहीं रोका।

Read More-बाइक चलाते हुए फैंस से मिले Akshy Kumar, यूपी से वीडियो आया सामने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts