Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठदुल्हन की जगह बेटी की मां से करा दी शादी, घूंघट में...

दुल्हन की जगह बेटी की मां से करा दी शादी, घूंघट में सासू मां को देख दूल्हे के उड़े होश

जैसे ही दूल्हे ने घूंघट खोला तो दूल्हे की चीख निकल पड़ी और वह हैरान रह गया। दूल्हे ने दावा किया कि जिस लड़की से उसका निकाह तय हुआ था वह लड़की ही नहीं है बल्कि उसकी मां निकाह के दौरान बैठी थी।

-

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पर दुल्हन की जगह उसकी सासू मां को निकाह के दौरान बैठा दिया गया। जैसे ही दूल्हे ने घूंघट खोला तो दूल्हे की चीख निकल पड़ी और वह हैरान रह गया। दूल्हे ने दावा किया कि जिस लड़की से उसका निकाह तय हुआ था वह लड़की ही नहीं है बल्कि उसकी मां निकाह के दौरान बैठी थी।

सासू मां के साथ हुआ दूल्हे का निकाह

दरअसल यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी मोहम्मद अजीम के साथ हुआ है। मोहम्मद अजीम ने बताया कि उसकी शादी शामली जिले के कंकरखेड़ा क्षेत्र की 21 वर्षीय मंतशा के साथ तय हुई थी। अजीम ने आरोप लगाया कि रिश्ता तय करते समय मंशा को दिखाया गया लेकिन निकाह उसकी मां से कर दिया गया। अजीम ने दावा किया कि इस निकाह को करने के लिए 5 लाख लिए गए जब धोखे का पता चलने पर उन्होंने विरोध किया तो पीट कर भगा दिया गया। युवक ने इस संबंध में मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत भी की है। अजीम के मुताबिक यह रिश्ता उसके बड़े भाई नदीम और भाभी शायदा ने तय कराया था।

45 वर्षीय विधवा है दुल्हन की मां

शिकायत में अजीम ने बताया कि निकाह की रस्मों के दौरान मौलवी ने दुल्हन का नाम ताहिरा पुकारा जो मंतशा की मां है और वह 45 वर्षीय विधवा है जब अजीम ने घूंघट उठा कर दुल्हन का चेहरा देखा तो उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। अजीम ने बताया कि 31 मार्च को ईद के दिन 21 वर्षीय मंतशा के साथ उनका रिश्ता तय हुआ था।

Read More-स्मृति ईरानी के साथ इस टीवी शो में नजर आएंगे अनुपमा के अनुज? गौरव खन्ना निभाएंगे ये रोल!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts