Wednesday, March 29, 2023

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को लगाने से बरसेगी माता लक्ष्मी जी की कृपा, बनी रहेगी सुख शांति

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर कुछ ऐसी चीजें लगानी चाहिए जिनसे माता लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन चीजों को लगाने से परिवार में तरक्की और सुख- शांति बनी रहती है। आपके घर का वास्तु दोष भी मिट जाता है।

Must read

- Advertisement -

Vastu Shastra: वास्तुशास्त्र में घर की सुख शांति के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। अगर आपको घर में तरक्की और सुख शांति चाहिए तो घर के मेन गेट पर कुछ ऐसी चीजें लगानी चाहिए जिससे माता लक्ष्मी जी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। इन चीजों को लगाने से वास्तु दोष भी मिट जाता है और सुख शांति हमेशा रहती है। इन चीजों को लगाने से आपको शुभ परिणाम मिलते हैं।

लक्ष्मी जी के चरण चिन्ह

- Advertisement -

वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी जी के चरण चिन्ह घर के अंदर आने की तरफ लगाने चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी हमेशा प्रसन्न रहती हैं वहीं अगर आप लोग शाम को आटे की रंगोली बनाएं तो और भी शुभ होता है। ऐसा करने से घर की सुख शांति हमेशा के लिए बनी रहती है।

नींबू – मिर्च

अगर आपके घर में हमेशा झगड़ा होता है और आपके घर की शांति भंग हो गई है तो आपको शनिवार के दिन घर के बाहर काले कपड़े के टुकड़े के साथ नींबू में पिरोले लें इससे आपके घर की बुरी नजर दूर हो जाएगी।

मुख्य द्वार पर गणेश की प्रतिमा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य गेट पर दरवाजे के अंदर और बाहर की तरफ गणेश जी की दो प्रतिमाएं जरूर लगाएं दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे इसी तरह लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है और कभी भी शांति भंग नहीं होती हैं।

घर के बाहर लगाएं तोरण

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर आम, पीपल या अशोक के पत्तों का तोरण लगाना चाहिए। अगर आपके घर में किसी प्रकार की पूजा रखी गई है या कोई त्यौहार है तो उसी दिन तोरण बना कर लगा सकते हैं।

घोड़े की नाल

घर के बाहर घोड़े की नाल भी लगानी चाहिए ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। घोड़े की नाल लगाने से पहले इसे एक रात पहले सरसों के तेल में डुबोकर रख दें और शनिवार के दिन अपने घर के बाहर लगा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Rose Remedies Vastu Tips: गुलाब से जुड़े ये 3 वास्तु उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, छप्पर फाड़ कर होगी कमाई

- Advertisement -

More articles

Latest article