उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से अगवा हुए तेल उद्यमी के जुड़वा बच्चों के शव आज बरामद हुए है। बता दें के दोनो बच्चों के शव बांदा की यमुना नदीं से बरामद किए गए है। अपराधियों ने बच्चों को हत्या के बाद दोनो के शव एक घाट पर फेंक दिया था।
हालांकि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की पुलिस बच्चों की तलाश कर रही थी। लेकिन पुलिस को जानकारी न मिलके बाद मामले को STF को सौंप दिया गया। लेकिन stf के हाथ भी खाली नजर आए। वही कहा ये भी जा रहा है कि बच्चों को छुड़ाने के लिए 25 लाख रुपए फिरौती भी दी गई थी लेकिन फिर भी बच्चों की जान नहीं बची। पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
वही घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बांदा जिले में दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। ज्ञात हो कि 12 फरवरी को कट्टे को नोक पर दिन दहाड़े शिवांग और देवांग नाम के जुड़वा भाइयों का अपहरण हुआ था।