आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लिवर पर जमा अतिरिक्त फैट न सिर्फ पाचन तंत्र को कमजोर करता है, बल्कि यह समय पर ध्यान न देने पर गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकता है। ऐसे में सही खानपान से इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।
डाइट में शामिल करें हरी पत्तेदार सब्जियां
फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों को डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। पालक, सरसों और चौलाई का साग लिवर हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिन निकालने और फैट को कम करने में मदद करते हैं।
साबुत अनाज से मिलेगी ताकत
साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ का सेवन लिवर को हेल्दी रखने में सहायक है। ये न केवल वजन कम करने में मदद करते हैं, बल्कि लिवर पर जमा फैट को भी धीरे-धीरे कम करने में भूमिका निभाते हैं।
सेब और ब्लैक कॉफी का कमाल
फैटी लिवर के मरीज रोजाना दो सेब का सेवन करें। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। वहीं, ब्लैक कॉफी भी लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद है। रोजाना 1-2 कप ब्लैक कॉफी पीना लिवर पर जमा फैट को घटाने में मददगार साबित हो सकता है।
सही खानपान से मिलेगा लाभ
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए प्रोसेस्ड फूड, शुगर और हाई फैट वाली चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। हेल्दी डाइट और नियमित व्यायाम के साथ यह समस्या काफी हद तक कंट्रोल में लाई जा सकती है।
Read more –लंदन में विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट, क्या टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी?
