पुलवामा हमले के साथ से ही पाकिस्तान और भारत की तनातन सोशल मीडिया पर भी जारी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों भारत पाकिस्तान की हर एक अपडेट सामने आ रही है। जिसपर सबने पैनी नजर बनाई हुई है। जिसका रिएक्शन देने से भी यूजर्स भी पीछे नहीं हट रहे। जिसके चलते भारत पाक रिश्ते पर कलाकार क्या बोल रहे है। उस पर भी यूजर्स ने नजर बनाई हुई है। जिसमें पाकिस्तान कलाकाल वीना मलिका का ट्वीट सामने आया है। जिसमें शायद भारतीय लोगों को ज्यादा हैरानी भी नहीं हुई। क्योंकि यहां पर वीना मलिक भी पाकिस्तान की तरह नमक हलाली करती हुई नजर आ रही है।
दरअसल भारत में जैसे ही पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किया गया। उसका झटका वीना मलिक को भी लगा। जिसके बाद वीना मलिक के ट्वीटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। जिसमें भारत और भारतीय सेना के लिए कई विवादित ट्वीट किए गए। वीना मलिक के ये सारे ट्वीट पायलट अभिनंदन वर्धमान पर किए गए थे। जिसमें वीना ने अभिनंदन में पाकिस्तान की तरफ से चिप लगाने की बात करते हुए कहा कि अब वह हमारा कबूतर है जो भारत में है। ऐसे ही वीना ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। जिसके बाद लोगों को गुस्सा वीना को झेलना पड़ा।
इसके अलावा पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम और राहत फतह अली खान पुलवामा हमले पर चुप्पी साधते हुए नजर आए। इन दोनों ही कलाकारो ने पुलवामा हमले पर सोशल मीडिया पर एक भी शब्द नहीं लिखा। वही पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर भी इस मामले में पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की वकालत करते हुए नजर आए। इसके अलावा माहिरा खान शांति की बात करती हुई नजर आई। इसके लिए माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर #NOTOWAR भी लिखा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक कड़ी प्रतिक्रिया का सामना इन कलाकारों को करनी पड़ी।
आपको बता दें कि वीना मलिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस है लेकिन जब पाकिस्तान में वीना काम के लिए मोहताज हो गई थी और सभी ने काम देना वीना को बंद कर दिया था तब वह भारत आई थी। इस दौरान वीना ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। वही दक्षिण की भी कई फिल्मों में वीना नजर आ चुकी है। इसके अलावा वीना 2010 में सबसे पॉपुलर शॉ बिग बॉस में भी नजर आई थी। जिसेक बाद वीना काफी ज्यादा मशहूर हुई थी। जिसके बाद पाकिस्तान में भी वीना को स्टारडम हासिल हुआ था।