भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। साल 2020 में डांसर और कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा से शादी करने वाले चहल की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और कई समस्याओं के बाद 2022 में दोनों अलग हो गए थे। आखिरकार 2025 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद चहल ने पहली बार ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस ये मान बैठे हैं कि चहल अब दूसरी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
युजवेंद्र चहल का सोशल मीडिया पोस्ट बना चर्चा का केंद्र
चहल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्लैक टक्सीडो में कई फोटो शेयर कीं। उनकी यह स्टाइलिश तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, लेकिन असली सुर्खियां उनकी कैप्शन ने बटोरी हैं। उन्होंने लिखा, “शादी के लिए तैयार हूं, बस एक लड़की चाहिए।” इतना लिखते ही कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई। फैंस ने उनकी इस लाइन को दूसरी शादी का सीधा संकेत मान लिया। कई फैंस ने मज़ाकिया अंदाज़ में रिऐक्शन देते हुए लिखा— “युजी भाई, लड़की ढूंढ दूं?”, “युजी भाई, बैंड भी तैयार है!” वहीं कई लोगों ने उन्हें आरजे महवश के नाम से टैग करना शुरू कर दिया।
फैंस की मस्ती भरी प्रतिक्रियाएं
चहल के पोस्ट के बाद इंटरनेट पर लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोग उन्हें मज़ाक में शादी के लिए संभावित नाम सुझा रहे हैं, जबकि कुछ उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। चहल को भारतीय टीम का सबसे फन-लविंग खिलाड़ी माना जाता है, और उनकी इस पोस्ट ने एक बार फिर दिखा दिया कि वे सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव और एंटरटेनिंग हैं। फैंस इस बात को लेकर भी उत्सुक हैं कि क्या वाकई चहल जल्द अपने जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने वाले हैं या यह सिर्फ एक मजाकिया अंदाज़ था।
View this post on Instagram
धनश्री और चहल की शादी की कहानी
धनश्री वर्मा ने अपनी और चहल की शादी को लेकर एक रियलिटी शो में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी शादी लव कम अरेंज थी। दोनों ने शुरुआत में अरेंज की तरह बातचीत शुरू की, लेकिन चहल बिना डेटिंग शादी नहीं करना चाहते थे, जबकि धनश्री उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन चहल ने उन्हें धीरे-धीरे मनाया और अगस्त में रोका हुआ, जिसके बाद दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, कुछ वर्षों बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और अंत में रिश्ता तलाक पर खत्म हो गया। अब चहल के नए पोस्ट को देखकर उनके फैंस बस इस इंतजार में हैं कि वह कब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की घोषणा करेंगे।
