Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentफोन पर आखिर क्यों PM Modi ने लगाई मिथुन चक्रवर्ती को डांट?...

फोन पर आखिर क्यों PM Modi ने लगाई मिथुन चक्रवर्ती को डांट? अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक्टर ने बताई वजह

तीन दिन बाद 73 साल के मिथुन चक्रवर्ती को आज यानि सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इससे पहले अस्पताल के एक सीनियर अधिकारी ने एक्टर की सेहत को लेकर बताया था कि उनकी सेहत में सुधार आने लगा है।

-

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के तबीयत खराब थी जिसकी वजह से उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इसी बीच मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है उनकी तबीयत अब बेहतर है। तीन दिन बाद 73 साल के मिथुन चक्रवर्ती को आज यानि सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इससे पहले अस्पताल के एक सीनियर अधिकारी ने एक्टर की सेहत को लेकर बताया था कि उनकी सेहत में सुधार आने लगा है।

मिथुन चक्रवर्ती को मिली अस्पताल से छुट्टी

मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।शनिवार की सुबह मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अस्पताल से मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया था कि अब एक्टर पूरी तरह से स्टेबल हैं। कॉन्शियस, हेल्थी और एक्टिव हैं। सीनियर डॉक्टर्स, एक फिजियोथेरेपिस्ट, एक स्पीच थेरेपिस्ट और अन्य स्पेसलिस्ट्स ने आज सुबह उनकी की हेल्थ कंडीशन का रिव्यू किया था’। जारी किए गए इस बयान के कुछ घंटों बाद ही एक्टर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं अस्पताल से बाहर आने के बाद मिथुन चक्रवर्ती एक बड़ा खुलासा किया है।

पीएम मोदी ने लगाई मिथुन की डांट

अस्पताल से बाहर आने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, वह एकदम ठीक है। असल में कोई दिक्कत नहीं है मैं बिल्कुल ठीक हूं मुझे अपने खान-पान पर ध्यान रखना होगा। देखते हैं मैं जल्दी काम करना शुरू कर सकता हूं या शायद कल से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फोन करके सेहत का ख्याल ना रखने के लिए डांट लगाई थी।’

Read More-गोविंदा की भांजी कश्मीरा ईरानी ने बॉयफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts