Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentकौन है यूपी की नैंसी त्यागी जिनकी मुरीद हुई सोनम कपूर, एक्ट्रेस...

कौन है यूपी की नैंसी त्यागी जिनकी मुरीद हुई सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने ड्रेस डिजाइन करने का दिया ऑफर

इस बीच नैंसी त्यागी के टैलेंटेड की मुरीद बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हो गई है। उन्होंने नैंसी त्यागी को अपने लिए ड्रेस बनाने का ऑफर दे दिया है।

-

Nancy Tyagi: कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हाथों से बनाई ड्रेस पहन कर वाहवाही लूटने वाली नैंसी त्यागी(Nancy Tyagi) इन दिनों का फिर चर्चा में बनी हुई है। नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। बॉलीवुड के सितारे भी नैंसी त्यागी के फैन हो गए हैं। अब इस बीच नैंसी त्यागी के टैलेंटेड की मुरीद बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हो गई है। उन्होंने नैंसी त्यागी को अपने लिए ड्रेस बनाने का ऑफर दे दिया है।

कान्स में नैंसी त्यागी ने दिखाया अपना टैलेंट

नैंसी त्यागी ने कांस के पहले दिन पिंक कलर का सेल्फ मेड गाउन पहना था, दूसरे दिन उन्होंने लैवेंडर कलर की डिजाइनर साड़ी पहनी थी। जिसके मेकिंग वीडियो नैंसी त्यागी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। अब सोनम कपूर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है,”कांस में सबसे बेस्ट आउटफिट। नैंसी त्यागी मेरे लिए भी कुछ बना दो।”वही नैंसी त्यागी ने स्टोरी को री -शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “थैंक्यू सोनम कपूर ,आपके लिए एक दिन कुछ खास क्रिएट करना बहुत मजेदार होगा।”नैंसी त्यागी की फैन हुईं सोनम कपूर, ड्रेस डिजाइन करने का दिया ऑफरनैंसी त्यागी की फैन हुईं सोनम कपूर, ड्रेस डिजाइन करने का दिया ऑफर

कहां के रहने वाली है नैंसी त्यागी

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने टैलेंट का जलवा दिखाने वाली नैंसी त्यागी यूपी के बागपत की रहने वाली है जो यूपीएससी की तैयारी करने के लिए अपनी मां के साथ दिल्ली आई थी। लेकिन लॉकडाउन में कोचिंग बंद होने के बाद उनकी पढ़ाई रुक गई और पैसे कमाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया की मदद ली। नैंसी त्यागी स्क्रैच से डिजाइनर ड्रेस तैयार करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Read More-कान्स में अपने लुक को लेकर ट्रोल होने पर ऐश्वर्या राय ने दिया करारा जवाब, बिग बी की बहू ने कह दी बड़ी बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts